फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर गेहूं की कालाबाजारी करने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र में सोमवार को करीब दो सौ क्विंटल गेहूं पकड़े जाने के मामले में डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर सराय-फतेहपुर मार्ग पर गेहूं के बोरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई थी। इसमें करीब 200 क्विंटल गेहूं लदा था। आपूर्ति अधिकारी ने गेहूं जब्त कर सराय स्थित गोदाम भिजवा दिया था। अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। बुधवार को डीएम की संस्तुति के बाद पूर्ति अधिकारी ने 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में ग्वालिखेड़ा निवासी बिट्टू पुत्र महेंद्र व चालक गुल नवाब पुत्र कय्यूम निवासी बिलौचपुरा के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें