फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने जल संरक्षण को लेकर निकाली जन-जागरण रैली

विज्ञापन
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में जल संरक्षण रैली निकालते वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
वन विभाग ने जल संरक्षण को लेकर निकाली जन-जागरण रैली
विज्ञापन

बड़ौत। वन विभाग व दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावाधान मेें सोमवार को स्कूली बच्चों ने नगर के मुख्य मार्गो से जल संरक्षण को लेकर जन-जागरण रैली निकाली। बाद में रैली तहसील में संपन्न हुई। जहां पर बच्चों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

विश्व वन दिवस के अवसर पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन विषय पर आयोजित जन-जागरण रैली को मुख्य अतिथि डीएफओ हेमंत कुमार सेठ, वन रेंजर राजपाल, वन दरोगा रविकांत चौधरी, कॉलेज प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी रोड़, डाकखाना रोड, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैण्ड से होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्होंने नदिया पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को रोकने तथा कचरा प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली को सफल बनानें में डीएफओ हेमंत सेठ, रविकांत चौधरी,सीनियर डिविजन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट ललित जैन, हरित प्राण ट्रस्ट के पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं व वन विभाग के कर्मचारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें