खेकड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को पूर्वी यमन नहर पटरी पर बड़ागांव पुलिस चौकी के पास 800 किलो मावा लदी एक बोलेरो पिकअप को रुकवा लिया। इसमें लदे मावे के सैंपल लेकर गाड़ी को छोड़ दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक महिपाल सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पूर्वी यमन नहर पटरी पर बड़ागांव पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप को रुकवा लिया। पिकअप में 800 किलो मावा लदा मिला। उन्होंने गाड़ी को कोतवाली में लाकर मावे के सैंपल लिए। दूध व्यापारी और पिकअप चालक के नाम पते दर्ज किए। इसके बाद उन्होंने मावा लदी गाड़ी को छोड दिया। खाद्य निरीक्षकने बताया कि यह मावा धनौरा सिल्वर नगर के दूध व्यापारी का है। मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।