अमीनगर सराय में फॉगिंग करते नगर पंचायत के कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। संचारी रोग नियंत्रण के लिए रविवार को कस्बे में फॉगिंग व कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। नगर पंचायत की ओर से लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पंचायत अमीनगर सराय की ओर से मलेरिया, डेंगू, वायरल, कोरोना, चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए कस्बे में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। कस्बे के सभी प्रमुख चौराहों के अतिरिक्त कॉलोनियों में भी छिड़काव कराया गया। लोगों को कोरोना व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, पानी एकत्रित न होने देने और स्वच्छता, कूड़े का सही से निस्तारण करे, गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के प्रति जागरूक किया। सफाईकर्मी दीपक, संजय, सुखराम, सेलेश, राजेश ने नगर में दवा का छिड़काव किया।