बागपत। मतदान प्रतिशत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में बागपत चला बूथ की ओर अभियान चलाया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इन विभागों से जुड़े युवा स्वयंसेवक दिव्यांग मित्र के रूप में अपने अपने गांव में मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने यमुना इंटर कॉलेज में अभियान से जुड़े नोडल अधिकारियों को अभियान की जानकारी दी। उन्होंने युवा व दिव्यांग वोटरों का शत प्रतिशत मतदान कराने का आह्वान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह और स्वीप कोऑर्डिनेटर अंतरिक्ष ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, जिला दिव्यांजन कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा, प्रधानाचार्य राम निवास व सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बागपत । विधानसभा सामान्य निर्वाचन विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राज कमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने ग्राम पंचायत सचिवालय मीतली, विकासखंड बागपत, प्राइमरी कन्या पाठशाला मितली, सर्वोदय इंटर कॉलेज पाबला, सरदार इंटर कॉलेज बली के संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। संवाद