फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककड़ीपुर से बागपत तक जन विश्वास यात्रा पर पुष्पवर्षा

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते चेयरमैन डॉ दुष्यंत तोमर। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
ककड़ीपुर चेक पोस्ट पर छपरौली विधायक तो आगे अन्य नेताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। भाजपा की जन विश्वास यात्रा पर ककड़ीपुर से बागपत तक पुष्पवर्षा होती रही। नेताआें और कार्यकर्ताओं जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। इसके लिए सभी जगह भीड़ जमा रही।
दिल्ली-सहारनपुर स्थित ककड़ीपुर चेकपोस्ट पर पुष्प वर्षा के साथ छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए नारे लगाते रहे। यात्रा का स्वागत करने के लिए क्षेत्र के गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता ककड़ीपुर पहुंचे। ककड़ीपुर से यात्रा रमाला, किशनपुर बराल, जिवाना टोल प्लाजा होते हुए बावली पहुंची। जहां जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर व बड़ौत में पालिका चेयरमैन अमित राणा के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां से बड़ौत रैली स्थल पर पहुंचने के बाद यात्रा बागपत के लिए रवाना हुई। यात्रा का सरूरपुर, गौरीपुर व बागपत में स्वागत किया गया। बागपत में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास आकर यात्रा को रात्रि विश्राम के लिए रोका गया। अब यह यात्रा शुक्रवार सुबह को शुरू होकर राष्ट्र वंदना चौक, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय मोड़, बालैनी होते हुए मेरठ में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

बागपत में भाजपा करेगी सभी का सूपड़ा साफ: बेनीवाल
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि बागपत में विपक्ष का सूपड़ा साफ करना है और तीनों सीटों पर कमल खिलाकर लखनऊ भेजना है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर व कैराना में क्या हुआ, सभी को याद है और ये भी याद है कि यह सब किसके राज में हुआ? पिछली सरकारों में लोग अपने घरों को छोड़कर पलायन करते थे, क्योंकि उनकी सरकारें दंगा कराती थी। 2017 के बाद से प्रदेश में कहीं दंगा नहीं हुआ और लोग जो पलायन कर चुके थे, वे वापस लौट आए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय, आतंक, असुरक्षा का माहौल समाजवादी ने दिया, जिन्ना की सोच रखने वालों ने दिया। ये लोग पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के अनुयायी नहीं है, बल्कि उनके अनुयायी हम लोग है।
प्रदेश में दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार: डा. सत्यपाल सिंह
सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जन विश्वास यात्रा से जनता में यह विश्वास भी आया है कि भाजपा हमेशा उनके बीच ही रहने वाली है। भाजपा नेता हमेशा उनके साथ खड़े हुए है और सरकार उनके लिए ही योजनाएं बनाकर उनको पूरा लाभ दे रही है। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव मेें फिर से भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।
मैं चरण सिंह के मंदिर में फूल चढ़ाने आया हूं: लक्ष्मी नारायण
राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर मैं उनके मंदिर में फूल चढ़ाने के लिए यहां आया हूूं। उन्होंने किसानों के हितों में बहुत सारे काम किए है। जिस कारण आज बागपत मेें चौधरी चरण की पूजा हर घर में होती है।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
भाजपा की जन विश्वास यात्रा व रैली के दौरान अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक योगेश धामा, विधायक सहेंद्र रमाला, केपी मलिक, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, बिजेंद्र शर्मा, बड़ौत पालिका चेयरमैन अमित राणा, डा. नीरज कौशिक, यात्रा सह संयोजक सत्यव्रत आर्य, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ नेता सचिन डागर, जितेंद्र धामा प्रमुख, सुभाष पहलवान, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, श्रीभगवान, धूम सिंह चेयरमैन, नितिन तोमर, अनीता खोखर, जिला मंत्री अंजू कश्यप, नमन जैन, प्रभात स्वामी, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, पवन शर्मा, अरविन्द उर्फ भोला, अंकित लपराना, गौरव शर्मा उर्फ भानू, जिला प्रवासी राजीव जैन, रणवीर ढाका, पवन तरार, प्रदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें