फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया

विज्ञापन
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- दो साल बाद लगा फाल्गुनी मेला, भगवान शिव के जयकारों से गूंजा परशुरामेश्वर मंदिर
विज्ञापन

- मंगलवार सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर झंडारोहण के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक
- पांच लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया, चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। महाशिवरात्रि पर परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंत्रोच्चार के साथ मंगलवार सुबह तीन बजकर 27 मिनट पर झंडारोहण होते ही भगवान शिव के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हुआ। चौदस का जल चढ़ाने के लिए रात में ही कांवड़ियों और शिवभक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। पांच लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडा पूजन कराया। इसमें डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, एसडीएम अनुराग सिंह, अमीनगर सराय नगर पंचायत चेयरमैन डा. मांगेराम यादव, मंदिर समिति अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, सचिव संजीव शर्मा, ब्रह्मपाल मलिक, कृष्णपाल मलिक, केपी सिंह, मनोज शर्मा, अरुण शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। सोमवार अर्द्ध रात्रि से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। जलाभिषेक करने के लिए आए शिव भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि पांच लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से नहीं लग रहा था मेला
कोरोना संक्रमण के कारण पुरा महादेव के एतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर दो साल से फाल्गुनी मेले के आयोजन पर प्रतिबंध था। इस बार संक्रमण कम होने पर मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। इससे मंगलवार को मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों के अलावा बागपत और पड़ोसी जिलों व राज्यों से आए शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
सख्त रहा पुलिस का पहरा, एसपी करते रहे निरीक्षण
कांवडियों और शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का सख्त पहरा रहा। मंदिर परिसर और मेला परिसर की सीसीटीवी कैमरे व वाच टावर से निगरानी की गई। शिवभक्तों को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने में दिक्कत न हो, इसके लिए मंदिर के आसपास और गर्भगृह में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेले में खूब की खरीददारी, दुकानों पर लगी रही भीड़
जलाभिषेक करने के बाद लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर खूब खरीदारी की। महिलाओं ने जहां शृंगार का सामान खरीदा, वहीं बच्चों ने जमकर खिलौनों की खरीददारी की। दुकानों पर दिन भर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में दुकान लगाने वाले राजू, विपिन, महेंद्र, महताब ने बताया कि दो साल बाद मेले में दुकानें लगी है। भीड़ अच्छी होने के कारण इस बार काफी अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें