फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाया

Sun, 14 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में मुफलिसी से तंग आकर गौरीपुर जवाहर नगर की परशुराम कालोनी में एक परिवार के पांच सदस्यों ने कीटनाशक पदार्थ पीकर जान देने का प्रयास किया। परिवार की महिला ने तो पहले खुद और फिर दो बेटियों को जहरीला पदार्थ पिलाया। पता चलने पर गांव के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बालैनी क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अकबर अपने परिवार के साथ गौरीपुर गांव की परशुराम कालोनी में रह रहा है। अकबर के बेटे राजमिस्त्री नाजिम ने बताया है कि वह शनिवार को काम पर गांव में गया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे जब वह घर लौटा तो उसे उसकी बहन साजिया (8) और नाजमा (14) उल्टी करती हुई मिलीं। जानकारी करने पर बहनों ने बताया कि उन सभी लोगों ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया है।

उसका भाई आजम (21), भाभी नाजरीन (18) और मां राहिल (46) ने भी बेहोशी की हालत में चारपाई पर लेटी हुई मिली। उसने गांव के लोगों के सहयोग से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पूरे परिवार द्वारा जहर का सेवन किए जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी विद्यासागर मिश्र मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। अभी पूछताछ की जा रही है। सभी की हालत में सुधार बताया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, कीटनाशक पदार्थ पीने वाले युवक आजम ने बताया कि मकान बनाने में एक लाख रुपये का कर्ज हो गया था। जिससे वह टेंशन में चल रहा था। इसी कारण उसने जहर खा लिया। उसके बाद उसकी मां और पत्नी ने जहर खा लिया। उसकी मां ने उसकी बहनों को भी जहर पिला दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें