फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले सिंथेटिक ट्रैक को नुकसान पहुंचाया, अब तारबंदी को उखाड़ फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/छपरौली(बगपत)। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित देश के पहले दक्षता केंद्र में पहले सिंथेटिक ट्रैक को तोड़ा गया तो अब ट्रैक की सुरक्षा में खंभों के सहारे की गई तारबंदी को उखाड़कर फेंक दिया गया है। इससे दोबारा से ट्रैक को भी क्षतिग्रस्त करने की आशंका बनी हुई है, जिससे प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को तैयारी करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए दक्षता केंद्र पर सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह की निधि के 82 लाख रुपये से इसको बनवाया गया और 29 नवंबर को चौधरी जयंत ने इसका उद्घाटन किया था। 200 मीटर लंबे ट्रैक की सुरक्षा के लिए एक तरफ सीमेंट के खंभों के सहारे तारबंदी कराई गई ताकि कोई जानवर घुसकर ट्रैक को क्षतिग्रस्त न कर दे।
ट्रैक पर रोजाना 300 से अधिक युवा दौड़ लगाकर तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ट्रैक में दो जगह छोटे-छोटे गड्ढ़े करके उसे तोड़ दिया गया था तो तब ज्यादा ध्यान न देते हुए उसे ठीक करा दिया गया। वहीं अब अज्ञात लोगों ने सीमेंट के छह खंभे तोड़ दिए और कुछ खंभे उखाड़ फेंके। घटना को देखते हुए केंद्र पर प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने ट्रैक को भी क्षतिग्रस्त करने की आशंका जताई है। घटना के संबंध में छपरौली थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


- ट्रैक की सुरक्षा में की गई तारबंदी को क्षतिग्रस्त किया गया है, जिससे यहां प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं में रोष व्याप्त है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी है। -रौनक

युवाओं की सुविधा के लिए बनाए गए ट्रैक को भी क्षतिग्रस्त करने की आशंका बनी हुई है, जिससे युवाओं की तैयारी प्रभावित हो सकती है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। -तनवीर

केंद्र पर करीब एक हजार युवा सेना, पुलिस समेत अन्य भर्तियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां से काफी संख्या में युवा कामयाब होकर सरकारी नौकरी पा चुके हैं। इस तरह केंद्र पर तोड़फोड़ की घटना नहीं होनी चाहिए। -इकबाल

वर्जन -
केंद्र पर बनाए गए सिंथेटिक ट्रैक की सुरक्षा में की गई तारबंदी को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त किया है। ट्रैक को पहले क्षतिग्रस्त किया गया था तो उसको तभी ठीक करा दिया गया था। यहां तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।-राजकुमार, केंद्र निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें