जिवाना में किसान पर झोंका फायर बाल बाल बचा, केस दर्ज
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में रुपये के लेन देन को लेकर कुछ लोगों ने एक किसान को जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया, इससे वह बाल बाल बच। किसान ने बिनौली थाने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव निवासी अशोक पुत्र श्याम सिंह और उसेंद्र पुत्र हरख्याल सोलंकी का रुपये के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की रात्रि में यह विवाद इतना बढ़ गया कि उसेंद्र पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नियत से अशोक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे वह बाल बाल बचा ओर उसने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर हमलावर भाग गए। इसके बाद अशोक ने बिनौली थाने पर गांव के ही उसेंद्र , उसके पुत्र निखिल और शुभम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।