चांदीनगर। घिटोरा गांव में भाजपा नेता के घर के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। वह धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं।
घिटोरा निवासी जिला भाजपा उपाध्यक्ष कंवरपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि वह सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर पर था। देर रात लगभग 12 बजे दो बाइक सवार दो लोगों ने घर के बाहर गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकले तो वह धमकी देकर फरार हो गए। भाजपा नेता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।