फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा बिजलीघर की मशीन में लगी आग, दो फीडर की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा के 33 केवी बिजलीघर दो फीडरों की मशीन में बुधवार को आग लग गई। निगम के कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मशीन फुंकने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों ने बिजली की सप्लाई शुरू कराने के लिए बिजलीघर पर हंगामा किया। उन्होंने बिजलीघर पर नई मशीन लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

हिसावदा बिजलीघर पर बुधवार की दोपहर दो फीडरों की मशीन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। एसएसओ जितेंद्र, लाइन मैन गौरव, सचिन, आशु ने रेत की मदद से आग पर काबू पाया गया। मशीन फुंकने से हिसावदा व डौला कृषि फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली सप्लाई बंद होने से हिसावदा के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा कर पांच एमवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर आठ एमवी का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द मशीन बदलवाने की मांग की। हंगामा करने वालों में राजबीर सिंह, श्यामबीर, डॉ प्रदीप, यशबीर, कृष्णपाल, संजय, विपिन, अनिल, सोनू, बबलू, रणबीर व नीटू मौजूद रहे। एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि फीडर में आग लगने का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें