रमाला। क्षेत्र के फतेहपुर चक गांव में गैस सिलेंडर से एक घर में आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रविवार को दोपहर दीपक के घर में रखे गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई। चंद ही पल में आग पूरे कमरे में फैल गई। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौैके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरातफरी मची रही।