खेकड़ा। कस्बे में बेचे गए प्लाॅट पर धोखाधड़ी से लोन लेने पर दंपती शिप्रा, मिंटू, फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने मोहल्ला औरंगाबाद की शिप्रा से एक प्लॉट खरीदा था। उस समय शिप्रा ने प्लॉट के दस्तावेज खो जाने की बात कहते हुए पुलिस को दी शिकायत भी दिखाई। जुलाई 2025 में चार-पांच युवकों ने प्लॉट पर आकर लोन की किस्त जमा करने के लिए कहा और अभद्रता की। बाद में पता चला कि शिप्रा ने वर्ष 2023 में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। जबकि उन्हें वर्ष 2022 में प्लॉट बेच दिया गया था। इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि धोखाधड़ी से प्लॉट पर लोन लेने के मामले में शिप्रा, उसके पति मिंटू, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर मीना दीक्षित, अनुमोदन अधिकारी शुभम कुमार, राहुल कटियाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।