फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर खींचतान के बाद डीपीआरओ का तबादला, अमित कुमार को जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ व ग्राम सचिवों के बीच चल रहा था विवाद, एक महीने तक धरना भी चला
विज्ञापन

पंचायत राज निदेशालय से संबद्ध एडीओ अमित त्यागी को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कई महीने की खींचतान के बाद आखिरकार डीपीआरओ पर शुक्रवार को गाज गिर गई। उनका इटावा तबादला कर दिया गया। वहीं, पंचायती राज निदेशालय में संबद्ध एडीओ अमित कुमार त्यागी को डीपीआरओ बागपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह को चार माह पहले ही बागपत की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने चार्ज लेते ही कई गांवों में विकास कार्यों की जांच की। वहां घोटाला मिलने पर ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई कर रिकवरी का आदेश जारी करा दिया। इस कारण ही ग्राम सचिवों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उन पर वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया था। ग्राम सचिवों ने दो बार धरना दिया। वे डीपीआरओ को हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे। इस तरह ग्राम सचिवों व डीपीआरओ के बीच विवाद चलता रहा। इसके बावजूद डीपीआरओ ने घपला करने वाले ग्राम सचिवों पर शिकंजा कसना जारी रखा। अब सब कुछ शांत होने के बाद निदेशालय से शुक्रवार को उनका तबादला आदेश आया। उनको इटावा भेज दिया गया। वहीं, निदेशालय में संबद्ध एडीओ अमित कुमार त्यागी को यहां का डीपीआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें