बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव के जंगल में बंद पड़ी डेयरी में गोवंश के भूख और प्यास से मरने का मामला उजागर होने पर पशुपालन विभाग हरकत में आया है। पशु चिकित्साधिकारी ने डेयरी के दो मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बता दें कि बरनावा के जंगल में बंद पड़ी डेयरी में गोवंश के भूखे प्यासे मरने की शिकायत ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल और डीएम से की थी। इसकी सुध लेते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद वहां भूख प्यास से बेहाल छह गोवंश को बिनौली गोशाला में भिजवाया गया। इस मामले में पशु चिकित्साधिकारी डा. अक्षय बालियान की तहरीर पर दो डेयरी संचालकों कपिल व विजय के खिलाफ पशु क्रूरता के आरोप में थाने में मुकदमा कराया है।