अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी निवासी नरेश कुमार और चेतन सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि उन पर गांव के कुछ युवक एक पार्टी के लिए वोट डालने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए इंकार करने पर बुधवार को दौड़ लगाते समय उनके साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवाओं ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने युवकों के साथ सिंघावली अहीर थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
करंट की चपेट में आने से झुलसा बच्चा, मौत
फोटो - 15
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर निवासी मोनू नवाब का 11 वर्षीय पुत्र देव का पानी गर्म करने वाली रॉड पर हाथ लग गया। वह बिजली के करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद