फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सवारी भरने को लेकर भिड़े मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारी, जमकर हुई मारपीट, बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी

Wed, 27 Sep 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : सवारी भरने को लेकर मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारारियों में मारपीट हो गई। इस दौरान बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में बावली चुंगी बस स्टैंड पर बुधवार को सवारी भरने को लेकर मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारारियों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस संचालन प्रभारी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया और हाईवे को अवरुद्ध करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस दौरान तकरीबन तीन घंटे बसों का संचालन नहीं हुआ। इस कारण बस स्टैंड पर खड़े यात्री बिलबिला उठे। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख पुलिस ने बस संचालन प्रभारी को छोड़ दिया, तब जाकर बसों का संचालन हो सका।

बुधवार सुबह बावली चुंगी बस स्टैंड पर कुछ मैजिक संचालक पहुंचे और सवारियों को मैजिक में बैठाने लगे, तभी कुछ रोडवेज कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां पर खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बावली चुंगी पर तैनात बस संचालन प्रभारी प्रमोद पुत्र सत्यपाल निवासी आवास विकास कॉलोनी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में रोष पनप गया और उन्होंने हंगामा शुरू करते हुए हाईवे भी जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान तकरीबन तीन घंट तक बसों का संचालन बंद रहा।

इससे पुराने दिल्ली बस स्टैंड, बावली चुंगी बस स्टैंड सहित अन्य बस स्टैंडों पर खड़े यात्री बिलबिला उठे। यात्रियों को मजबूरन अपने निजी वाहनों को बुलाकर अपने गतंव्य तक पहुंचना पड़ा। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस बैकफुट पर आई और उन्हें बस संचालन प्रभारी प्रमोद को छोड़ना पड़ा। इसके बाद बसों का संचालन हो सका।

मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारियों में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद बस संचालन प्रभारी प्रमोद को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन कोई तहरीर नहीं आई। बाद में प्रमोद को छोड़ दिया गया। - इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा
विज्ञापन

पुलिस की मिलीभगत से मैजिक संचालक रोडवेज बस स्टैंड से सवारियां भरते हैं। यह गलत है, इससे विभाग को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में एसपी से जल्द वार्ता की जाएगी। - रामदास एआरएम बड़ौत

यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें