फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बॉक्सर रवाना, आज से पुरुष दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
बागपत के एसपीआरसी डिग्री कालेज में अभ्यास करते बॉक्सर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो चुका है। बृहस्पतिवार से कॉलेज में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी। देशभर के विश्वविद्यालयों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बुधवार को मुकाबलों की तैयारियां की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ अनिल चौहान, कॉलेज के आयोजन सचिव डॉ प्रदीप ढाका, मीडिया प्रभारी डॉ कुलदीप त्यागी, डॉ अरविंद वर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर से दो जनवरी तक पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता होगी। मुकाबलों के लिए विभिन्न यूनिवर्सिटी की टीमें पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी विभिन्न यूनिवर्सिटी की खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। कॉलेज के मैदान और रिंग में खिलाड़ी अभ्यास करते हुए नजर आए। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और बड़ौत विधायक केपी मलिक उद्घाटन समारोह में अतिथि होंगे।
इन भार वर्ग के होंगे मुकाबले
बागपत। पुरुष वर्ग में 46-49 किलोग्राम भार वर्ग से 61 किलोग्राम भार वर्ग तक के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों ने यहां अभ्यास शुरू कर दिया है।
हरप्रीत और यशपाल पर निगाहें
बागपत। पुरुष बॉक्सिंग में सीसीएसयू मेरठ के हरप्रीत सिंह सहरावत और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के यशपाल पर सबकी नजर रहेगी। दोनों खिलाड़ी पिछले वर्ष के अपने-अपने भार वर्ग के चैंपियन है। यशपाल बिग बाउट का हिस्सा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रवंदना चौक से मार्चपास्ट
बागपत। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। शहर के राष्ट्रवंदना चौक से चमरावल रोड होते हुए एसपीआरसी कॉलेज तक मार्चपास्ट निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें