फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता होने पर करें गर्व महसूस

विज्ञापन
मतदान की शपथ लेते युवा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बड़ौत। लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा दान है। मत हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे हमें जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। यह कहना नगर के स्कूल संचालकों का है।
विज्ञापन

ये बोले स्कूल संचालक
वोट का सही इस्तेमाल करें
गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर ने कहा कि मत बहुमूल्य है। इसका सही इस्तेमाल करें। उन्होंने अपील की कि दस फरवरी को अपने घरों से निकलेंगे और अपने अगल-बगल के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
शत-प्रतिशत मतदान करें
चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि लोगों के मतदान न करने से ऐसे लोग चुनाव-जीत जाते हैं। जो आम पब्लिक के हितों की रक्षा नहीं करते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि शिक्षित, जिम्मेदार प्रत्याशियों को अपना शत-प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन

जागरूक होकर मतदान करें
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल की निर्देशिका चरुण जैन का कहना है कि चुनाव में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। इससे सही प्रत्याशी का चयन हो पाता है। अपनी स्वेच्छा से सही प्रत्याशी का चयन करें। सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
राष्ट्र हित में करें मतदान
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राव फारूख का कहना है कि लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए मतदान करना चाहिए। कहा कि राष्ट्र तभी सुरक्षित रहेगा, जब एक राष्ट्रवादी सरकार आएगी। इसलिए राष्ट्र के लिए मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।
गंभीर प्रत्याशी का चुनाव करें
मांउट लिटरा स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन ने कहा कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हमें ऐसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो शिक्षित और जनता के प्रति गंभीर हो। 24 घंटे जनता के दुख सुख में शरीक रहता हो और साफ छवि एवं ईमानदार हो। लोकतंत्र के इस त्यौहार में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर मतरुपी आहुति देने का काम करें।
कानून का राज कायम करें
ग्रोवेल स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी का कहना है कि ऐसा प्रत्याशी चुने जो हर परिस्थितियों में राष्ट्र हित को प्रथम रखें। आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार एवं सड़कों और पेयजल को बिना भेदभाव उपलब्ध कराएं। सब अपने को सुरक्षित महसूस करें कानून का राज हो।
भारत विश्व का बड़ा लोकतंत्र
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां की संघीय सरकार प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। सभी नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।
कर्तव्य समझकर मतदान करें
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि हमें मतदाता होने पर गर्व महसूस करना चाहिए। कहा कि आम नागरिक अपने कर्तव्य को समझते हुए मतदान अवश्य करें। इससे प्रदेश और देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

पारदर्शी बनी रहे परंपरा
लॉर्ड महावीरा एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने कहा कि मतदान कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अवश्य निभाएं। जिससे देश की निष्पक्ष स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा में पूर्णता पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें