फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की दहशत में बागपत: हमले के डर से स्कूल की छुट्टी, रुकी 797 बच्चों की पढ़ाई, किसान पर किया था हमला

Fri, 01 Sep 2023 01:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

UP News : बिजनौर की तरह अब बागपत में भी तेंदुए की दहशत फैल गई। यहां तक कि एक स्कूल की छुट्टी कर दी गई, जिससे 797 बच्चों की पढ़ाई भी रुक गई हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर की तरह अब बागपत जिले में भी तेंदुए की दहशत फैली हुई है। जनपद में बिनौली के बिजवाड़ा गांव के जंगल में खेत में ज्वार काटते समय एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई गांवों में अनाउंसमेंट कराकर खेतों में अकेले न जाने की अपील की गई।

विज्ञापन


वहीं, तेंदुए की दहशत इतनी बढ़ गई है कि बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा में जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति के बाद छुटटी कर दी गई है। इससे कॉलेज में पढ़ने वाले 797 बच्चों की पढ़ाई पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुए जैसा विशालकाय जानवर घूमता नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो बिजवाड़ा गांव के जंगल का ही है। उधर, रात्रि से ही वन विभाग की टीम ने जंगल में डेरा डाल हुआ है।

बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम में बिजवाड़ा गांव के जंगल में ज्वार काटते समय गांव के ही किसान सुनील पुत्र शीशपाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए ने किसान को खींचकर ले जाने का भी प्रयास किया था। इस दौरान छाती में दांत लगने से किसान सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया। उधर, किसान पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की बागपत जनपद में यह पहली घटना है। इस घटना से क्षेत्र में ग्रामीण व किसान दहशतजुदा है। वहीं, बड़ावद, फतेहपुर पुट्ठी, बिजवाड़ा, वाजिदपुर, पोईस आदि गांवों में अनाउंसमेंट कराकर रात्रि के समय घर से बाहर न निकलें और खेतों में अकेले न जाने की अपील की गई।

बीपी इंटर कॉलेज की तेंदुए के डर से की गई छुट्टी, 797 बच्चों की पढ़ाई पर मंडराया खतरा
तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। जिस जगह तेंदुए ने किसान पर हमला किया था, उसी के नजदीक बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा स्थित है। जिसमें 797 बच्चे पढ़ाई करते हैं। कॉलेज के पास किसान पर तेदुएं द्वारा हमला किए जाने की सूचना के बाद देर रात्रि ही कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना से फोन पर बातचीत की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद अनुमति मिलने पर क्षेत्र में कॉलेज प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट कराकर कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। ताकि बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो।

वन विभाग की टीम ने जंगल में डाला डेरा
वन विभाग की टीम ने रात से ही क्षेत्र के जंगल में डेरा डाल हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह, वन दरोगा मोहित, वन रक्षक संजय सहित अन्य कर्मियों ने जंगल में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घायल किसान से भी बातचीत की है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन

वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया है। दो टीमों को बिजवाड़ा गांव के जंगल में ही रुकने के लिए कहा गया है। - हेंमत सेंठ डीएफओ बागपत

यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान


कॉलेज प्रधानाचार्य का फोन आया था। उन्होंने कॉलेज के पास किसान पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की घटना बताई और कॉलेज की छुट्टी करने की अनुमति मांगी। जिसके बाद उन्हें कॉलेज की छुट्टी करने की अनुमति दी गई है। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना डीआईओएस बागपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें