फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में पिता पुत्र ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रही 64वीं नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में धनौरा सिल्वरनगर के पिता-पुत्र ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर दो पदक जीते हैं। उनके पदक जीतने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

18 नवंबर से शुरू हुई चैंपियनशिप में रेलवे टीम की और 50 मीटर फ्री पिस्टल सिविलियन केटेगिरी में विपिन राणा ने शुक्रवार को रजत पदक जीता है। वहीं, इसी चैंपियनशिप उनके पुत्र पार्थ राणा ने यूपी की टीम की ओर से खेलते हुए जूनियर सिविलियन वर्ग 10 मीटर एयर पिस्टल केटेगिरी में कांस्य पदक जीता। पिता-पुत्र द्वारा पदक जीतने पर उनके कोच डॉ. राजपाल सिंह व ग्रामीणों ने हर्ष जताया है। पार्थ जौहड़ी के साईं सेंटर में प्रशिक्षु शूटर हैं। वह 25 मीटर की ट्रेनिंग व अपने पिता तथा कोच के निर्देशन में मेरठ की द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज पर ट्रेनिंग करते हैं। कोच राहुल राजोरा पार्थ को 25 मीटर व 50 मीटर का अभ्यास कराते हैं। वह फिजिकल और मेंटल ट्रेनिंग देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें