संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के पठानकोट मोहल्ले में रहने वाले इमरान व उसके पिता मुबारिक की मोहल्ले के चार लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।
इमरान का आरोप है कि मोहल्ले में 19 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे कय्यूम, रिजवान, मुल्की, शहरी ने उस पर व उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि पत्थर भी फेंके गए। इससे दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।