फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुनिया में शांति और देश में तरक्की की दुआ के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिलेभर में शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज से पहले तकरीरें हुईं, जिनमें दुनिया में शांति और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा कई स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन


बागपत शहर की ईदगाह में नमाज से पहले शहर काजी हबीबुर्रहमान ने तकरीर की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे इंसान को नुकसान पहुंचाना इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रेम और भाईचारा कायम रखना को हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही दुनिया में शांति और देश की तरक्की के लिए दुआ करने का आह्वान किया। बागपत में ईदगाह, बिलाल का मदरसा, मोमीन मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद, आयशा मस्जिद और जामा मस्जिद सहित छह प्रमुख स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने ईदगाह पहुंचकर सभी को ईद की बधाई दी। ईदगाह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण जगह कम पड़ गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे पास की मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करें। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अहमद हमीद और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान जैसे राजनीतिक नेताओं ने भी ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
-भाईचारा बनाए रखने की अपील की

बड़ौत। बड़ौत और खेकड़ा में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहां मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस अवसर पर दोनों कस्बों में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। बड़ौत में पिछले वर्ष की घटना को देखते हुए ईदगाह के बाहर नमाज न पढ़ने का आग्रह भी किया गया।
विज्ञापन


बड़ौत में छपरौली सड़क स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद ने ईद की नमाज अदा कराई। पिछले वर्ष ईदगाह के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर हुए मुकदमे के मद्देनजर समाज के लोगों से इस बार बाहर नमाज न पढ़ने की अपील की गई। यहां सभी से देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। बड़ौत में फूंसवाली मस्जिद, इदारा मस्जिद, हरी मस्जिद, स्टेशन और थाने के पास वाली मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर रालोद नेता अश्वनी तोमर, वरुण तोमर और पूर्व विधायक साहब सिंह ने लोगों को बधाई दी। अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर और जयवीर तोमर एडवोकेट सहित कई अन्य प्रमुख लोगों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
-

ईद पर बंदों को इनाम देते हैं अल्लाह
अग्रवाल मंडी टटीरी/रटौल। अग्रवाल मंडी टटीरी की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के इमाम मौलवी जहीर अहमद ने तकरीर में कहा कि ईद पर अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं। इस दिन अल्लाह बंदे के तमाम गुनाहों को माफ कर देते हैं। बाजार वाली मस्जिद में मौलाना मोहसिन ने नमाज अदा कराई। रटौल ईदगाह में मौलाना इंतिजार ने ईद की नमाज कराई। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति में भागीदारी कर आपसी भाईचारा बढ़ाने का आह्वान किया। मरकज मस्जिद और बड़ा मदरसे में भी ईद की नमाज हुई। बिनौली क्षेत्र के बरनावा, बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, जौहड़ी, दोझा, शेखपुरा, धनौरा सिल्वर नगर गांव की ईदगाह और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।


नेक रास्ते पर चलकर करें अल्लाह की इबादत
दोघट/रमाला। चौगामा क्षेत्र के दोघट की ईदगाह पर मौलाना अहसान, टीकरी की ईदगाह पर मौलाना फरमान ने नमाज अदा कराई। इसके आलावा दाहा, पलड़ा, पलड़ी, भड़ल, बोपुरा, निरपुड़ा, मिलाना, फौलादनगर, पुसार, बामनौली आदि गांवों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर हरेंद्र पंवार, समाजसेवी प्रहलाद सिंह, उपेंद्र राठी, रहीसूदीन, गुलबहार, नफीस, गुल्लू राणा, भाग्यवीर आदि ने बधाई दी। वहीं रमाला क्षेत्र के असारा, अशरफाबाद थल, किरठल, सोंटी, कंडेरा, जिवानी आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें