फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेतों पर सरहद जैसी पहरेदारी, किसान कर रहे चौकीदारी

Thu, 03 Apr 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दोघट कस्बे के जंगल में फसलों को गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। किसान फसलों को बचाने के लिए खेतों में पहरा दे रहे हैं तो उनको भी टक्कर मारकर घायल किया जा रहा है। मंगलवार की रात को गोवंशों ने खेतों की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र समेत पांच किसानों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। किसानों ने गोवंशों को पकड़वाने की डीएम से मांग की है।
विज्ञापन

किसान जितेंद्र व अंशु ने बताया कि कस्बे के जंगल में गोवंश की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। रोजाना गेहूं, सरसों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। मंगलवार की रात वह फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी गोवंश खेत में पहुंचे तो उन्हें भगाने का प्रयास किया। गोवंश ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
उन्हें बचाने आए जयभगवान, प्रवीण, जयपाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर किसान व परिजन पहुंच गए और गोवंश को वहां से भगाया। जितेंद्र को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों ने गोवंशों से निजात दिलाने की मांग की हैं।
विज्ञापन

-

शाम होते ही किसान खेत की तरफ निकल पड़ते है। एक हाथ में टॉर्च और दूसरे हाथ में डंडा रहता है। किसान गोवंशों से फसल को बचाने के लिए खेत में पहरा दे रहे है। - बलवीर फौजी
-कस्बे के जंगल में पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। किसान मेहनत करके फसल पैदा करता है और फिर गोवंश से फसल को बचाने के लिए खेत में पहरा देता है। - पशुओं को पकड़वाया जाए। - शीशपाल सिंह
- किसानों की समस्या किसी को दिखाई नहीं देती। गोवंश फसल को बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासन जल्द गोवंशों को पकड़वाए, ताकि फसल व किसान सुरक्षित रह सकें। - माठू पहलवान


वर्जन
-गोवंशों की टक्कर से किसानों के घायल होने की जानकारी मिली है। जल्द ही गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलवाया जाएगा। - अमरचंद वर्मा, प्रभाारी अधिशासी अधिकारी दोघट एवं कलक्ट्रेट प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें