फैजपुर निनाना गांव में मार्ग निर्माण में लगाई समाग्राी दिखाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के बाद बुधवार को मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जल निगम की टीम को भी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री मिली और ठेकेदार को फटकार लगाकर सुधार करने के निर्देश दिए।
प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना से पानी टंकी का निर्माण किया गया था। पाइप लाइन बिछाने के बाद मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। इसका लोगों ने विरोध किया तो लोगों के साथ अभद्रता की गई। मामले की सूचना अधिशासी अभियंता अमित वर्मा को दी।
अधिशासी अभियंता ने कार्यालय से योगेश को मौके पर भेजा। उन्होंने जांच की तो वहां पर खराब सीमेंट व अन्य सामग्री से निर्माण मिला। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में सुधार नहीं किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।