फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को चक्का जाम करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने को जनसंपर्क किया
विज्ञापन

बड़ौत। तीन विधेयक, बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरें और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 25 सितंबर शुक्रवार को जनपद में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय वंदना चौक पर जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, इन्द्रपाल सिंह जाट, प्रदीप गुर्जर, सतीश प्रधान, सुरेन्द्र चौहान, खेकड़ा में जिला सचिव शिवदत्त शर्मा, धूम सिंह, भगत, हिम्मत सिंह, संजय, गौरव, कालूराम, पिन्टू चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू राजेन्द्र प्रधान, ईश्वर सिंह, नरेन्द्र राठी के नेतृत्व में चक्का जाम लगाया जाएगा। इसको लेकर भाकियू नेताओं ने गांवों में जनसंपर्क भी किया।
उधर किसान मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष मुनेश बरवाला ने बताया कि तीन विधेयक सहित अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर समिति के कार्यकर्ता जनपद में राष्ट्र वंदना चौक, खेकडा, बड़ौत दिल्ली बस स्टैण्ड, किशनपुर बिराल, टटीरी आदि सहित कई स्थानों पर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

तीन विधेयकों के विरोध में 26 को होगा तहसील में धरना
बड़ौत। किसान विरोधी विधेयक के विरोध में 26 सितंबर को तहसील में होने वाले धरने-प्रदर्शन को सफल बनानेे के लिए बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढ़िकाना, जौनमाना, बावली, मलकपुर, रमाला, तुगाना, बरवाला आदि गांवों में जनसंपर्क व सभाएं की। सभी से 26 सितंबर को धरने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नया विधेयक से किसान अपनी जमीन का मालिकाना हक खो बैठेगा। इनके साथ रणवीर सिंह नंगला, विक्रम सिंह आर्य, मोहित मुखिया, चौ बलबीर सिंह, सूबे सिंह, बी नारायण, हरपाल आर्य, सतबीर सिंह, देवेन्द्र मुंशी, मास्टर मान सिंह, जयप्रकाश प्रमुख, हरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें