फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी करने के मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन :
विज्ञापन

- जिले के लगभग 250 किसानों को 10-10 लाख के बंधपत्र का जारी किए गए नोटिस
- किसान आंदोलन में भाग ले रहे रालोद नेताओं को भी भेजे गए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। किसान आंदोलन में भाग ले रहे किसानों को नोटिस जारी करने का मामले में किसान अब हाईकोर्ट प्रयागराज का दरवाजा खटखटाएंगे। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि किसानों को बंध पत्र जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से अब तक किसानों, रालोद, सपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। पूर्व विधायक वीरपाल राठी के बड़ौत स्थित आवास पर भी नोटिस चस्पा किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि किसानों को भेजे गए नोटिस के विरोध में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा एसडीएम ने शांतिभंग की आशंका में यह नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीतापुर के किसानों को नोटिस पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती
बागपत। सीतापुर जिले के किसानों को इसी तरह के नोटिस जारी करने पर हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि सीतापुर में भी 162 किसानों को नोटिस जारी कर दिया गया था। सीतापुर का हवाला देते हुए जिले के किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों के मुकदमों की नि:शुल्क पैरवी
बागपत। जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि किसानों पर दर्ज किए मुकदमों की नि:शुल्क पैरवी की जाएगी। किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। दमनकारी नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें