फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया और डीएपी के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। यूरिया व डीएपी खाद की कमी से किसानों की गन्ने की फसल प्रभावित हो रही है। यूरिया और डीएपी के लिए किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। फिर भी उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर किसानों में रोष है।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति दोघट व दाहा पर बुधवार को बड़ी संख्या में यूरिया व डीएपी लेने के लिए क्षेत्र के किसान पहुंचे। उन्हें जरूरत के मुताबिक खाद नहीं दिया गया। जरूरत से काफी कम खाद उन्हें समिति के कर्मचारियों ने दिया। इसे लेकर किसानों की कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। यहां मौजूद किसान देवेंद्र, सतेंद्र, नरेंद्र, सुधीर, पप्पू आदि ने बताया कि उन्हें काफी कम मात्रा में खाद दिया गया। उन्हें आवश्यकता ज्यादा की है। हम समिति पर सुबह से ही लंबी कतार में खड़े हैं और कर्मचारी 10 बजे के बाद पहुंचे। इस संबंध में समिति के कर्मचारी देशपाल ने बताया कि यूरिया और डीएपी का नया स्टॉक नहीं आ रहा है। वह पुराने स्टॉक में से ही किसानों को खाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें