फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर रोके हरियाणा और पंजाब के किसान, सेवादारों को जाने दिया

विज्ञापन
हरियाणा के किसानो को दिल्ली जाने से रोकने के लिए ईपीई के यमुना पुल पर तंबू लगाती बागपत पुलिस - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई)के रास्ते यूपी गेट पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों को पुलिस ने रोक दिया। एसडीएम खेकड़ा और सीओ सदर ओमपाल सिंह ईपीई पर पहुंचे। भोजन लेकर जा रहे संगठनों को पुलिस ने जाने दिया, लेकिन किसानों को वापस भेजा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते पंजाब और हरियाणा के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बार्डर पर पंजाब निवासी सेवादार आंदोलनरत किसानों के लिए खाना लेकर दिल्ली जाने के लिए अपने वाहनों में सवार होकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सेवादारों ने कहा वह आंदोलन या फिर धार्मिक कार्यक्रम में लोगों की सेवा करते हैं। उनका मकसद लोगों की सेवा करना है। सेवादारों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम अजय कुमार और सीओ बागपत ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। दिल्ली किसानों के लिए खाना लेकर जा रहे सेवादारों से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने उन्हें वाया ईपीई से यूपी गेट जाने की अनुमति दे दी। उधर, धरने में शामिल होने जा रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों को रोक लिया। पुलिस ने दिनभर निवाड़ा और ईस्टर्न पेरिफेरल पर वाहनों की चेकिंग की। दोनों जगह बैरियर लगा दिए गए हैं।

ईपीई पर पुलिस कर्मियो के लिए तंबू लगाने को लेकर लाए गए तंबू के सामान को देखते एडीएम अमित कुमार और ए- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें