फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गलत सर्वे करने के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति पर समस्या का समाधान कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
विज्ञापन

एक किसान सूर्यप्रकाश ने भूख हड़ताल शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कान्हड़ गांव में गन्ना समस्या को लेकर किसानों ने धरना शुरू कर दिया। एक किसान सूर्यप्रकाश ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। किसानों का आरोप था कि क्षेत्र में गन्ने का सर्वे गलत किया गया है। उन्होंने समिति पर समस्या का समाधान कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया।
किसानों का कहना था कि क्षेत्र में गन्ने का सर्वे गलत तरीके से किया गया है। पौध को पेड़ी और पेड़ी को पौध में अंकित दिया है। कई किसानों का बेसिक कोटा काटकर पर्ची कम कर दी है। इससे किसानों के सामने समय पर गेहूं बुआई करने की समस्या बन रही है। किसान राजबाला का बेसिक कोटा काटकर पर्ची कम कर दी है। जगरोशन के खेत में पेड़ी गन्ना है पर्ची में पौधा दर्शा दी है। गन्ना समिति में भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। उनका आरोप था कि समस्या के समाधान के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जाता है। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने तक धरना एवं भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुधीर अहलावत, विनोद, जगरोशन, सुरेंद्र, निरंकार, राजवीर, सुभाष धरने पर बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दौराला गन्ना समिति सचिव प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप निराधार है। किसान लिखित में कोई शिकायत देते है तो समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें