फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : प्रदीप ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बागपत चीनी मिल में बुधवार को किसान गोष्ठी हुई, जिसमें स्टॉल लगाकर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया ताकि उनकी आय दोगुनी हो सके। दस फीसदी किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि तीनों योजनाओं के लिए 83 किसानों के आवेदन कराए गए हैं ताकि उन्हें इनका लाभ मिल सके। इस दौरान किसानों को अन्य कृषि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। गोष्ठी में सचिव अनिल यादव सहित कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे। इसी तरह मलकपुर मिल में भी सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष अंकित वीर सिंह ने फीता काटकर गोष्ठी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें