फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने जिला उपाध्यक्ष शिवेंदु दत्त शर्मा पर जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने छपरौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अन्य नेता भी बैठे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

ककौर गांव के वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो में शिवेंदु दत्त शर्मा पार्टी के अन्य नेताओं, जैसे जिला महामंत्री अजय शर्मा, संजीव राठी, उपाध्यक्ष योगेश गुर्जर और नवीन प्रधान के साथ बैठे हैं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उपाध्याय और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उपाध्याय ने वीडियो की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन

मैंने किसी भी राजनीतिक व्यक्ति या पार्टी के पदाधिकारी पर कोई जातिसूचक टिप्पणी नहीं की है। सिर्फ इतना कहा था कि प्रदेश में योगी और बागपत में जोगी का राज है। जो लोग शिकायत कर रहे हैं उन्होंने मेरा पूरा भाषण सही ढंग से नहीं सुना। मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। -शिवेंदु दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें