फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
बड़ौत की मलकपुर चीनी मील में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर अधिकारियों का घेराव कर खरी खोटी स? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग उठाई, मिलकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई
विज्ञापन

दो दिन में भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मिल पर पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, मिल अधिकारियों व कर्मचारियों का घेराव कर जमकर खरीखोटी सुनाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में भुगतान नहीं किया गया तो मिल गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।
मलकपुर, सिनौली, बावली, रुस्तमपुर, जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी व ढिकाना आदि समेत दर्जनों गांवों के काफी संख्या में किसान मलकपुर चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। वहीं, धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि चीनी मिल द्वारा समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। न तो किसान स्कूलों में बच्चों की समय पर फीस जमा कर पा रहे हैं और न ही बिजली बिल। इसके अतिरिक्त गेहूं बुवाई के लिए बीज व खाद की खरीद भी नहीं हो पा रही है। वे कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। ऐसे में मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य व चालू सत्र का भुगतान न दिए जाने से स्थिति विकट हो गई है। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

इस दौरान उनके बीच मिल के अध्यासी विपिन कुमार भी पहुंचे। इसके बाद किसान दो दिन का अल्टीमेटम देकर लौट गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो क्षेत्र के काफी संख्या में किसान दोबारा से पंचायत करके आंदोलन का बिगुल बजा देंगे। हंगामा व प्रदर्शन करने वालों में गौरव, विपिन पूनिया, सुरेश, नरेंद्र, रामफल, देवेंद्र, आशुतोष, कंवरपाल, रोबिन, राजपाल, अजय, वीरेंद्र, जयंत सिंह, मनोज तोमर, विनोद, प्रशांत, बहादुर, विकास तोमर, सुरेश शर्मा, नवीन, रजनीश, मनोज तोमर, विकास कुमार, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में मलकपुर चीनी मिल के अध्यासी विपिन कुमार का कहना है कि समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जा रहा है। साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान का शेड्यूल गन्ना आयुक्त को भी भेज रखा है। शेड्यूूल के मुताबिक ही गन्ना मूल्य भुगतान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें