फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों ने सर्किल रेट पर जमीन देने से किया मना, केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेकड़ा क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन होनी है अधिग्रहण
विज्ञापन

फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। किसानों ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपनी जमीन सर्किल रेट पर देने से साफ इन्कार कर दिया है, क्योंकि उनका कहना है कि यह दर बाजार मूल्य से काफी कम है। उन्होंने मंत्री से इस समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर और लक्ष्मण अवार्डी अभयवीर यादव के साथ किसान दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मंत्री को बताया कि फुलैरा, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी, सरफाबाद, सिंगोली तगा, भागौट और लहचौड़ा सहित कुल 12 गांवों की जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की जा रही है। इस अधिग्रहण के चलते तहसील में जमीन के बैनामे भी बंद हो चुके हैं, जिससे किसानों में चिंता है। किसान प्रशासन द्वारा तय किए गए सर्किल रेट के मुआवजे से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कई बार पंचायतें आयोजित कर सर्किल रेट को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। किसानों का तर्क है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट बाजार दर से बहुत कम है। इसी कारण वे सरकारी सर्किल रेट पर अपनी जमीन नहीं देंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने किसानों को समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर विजयपाल, ब्रह्म प्रकाश, जगवीर फौजी, महेश मास्टर, विक्रम, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें