फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धूमधाम से निकाली भगवान शांतिनाथ की पालकी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ स्वागत, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक के अवसर पर शुक्रवार को नगर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


यात्रा से पहले सुबह छह बजे मंदिर में श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत निर्वाण लड्डू चढ़ाने की रस्म पूरी की गई। इस दौरान सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य विकास जैन और हर्ष जैन को प्राप्त हुआ। मंदिर से शुरू हुई भगवान की पालकी यात्रा नेहरू सड़क, अतिथि भवन और नेहरू मूर्ति से होकर गुजरी। इसके बाद यह अजितनाथ मंदिर और भगवान महावीर मार्ग से होते हुए वापस शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भजनों की गूंज से पूरा नगर धर्ममय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते दिखे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया। सुंदर झांकियां इस पालकी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल जैन, विनोद जैन, दीपक जैन, शरद जैन, सचिन जैन, संजय जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें