उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को तहसील से किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई। यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर शाम को अमीनगर सराय पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को बड़ौत तहसील में एकत्र हुए ,जहां पर एक सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सभा मे पहुंचे तहसीलदार को किसानों ने ज्ञापन दिया।
इसके बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में आगे पैदल किसान और उनके पीछे ट्रैक्टर पर किसान चले। यात्रा तहसील से चलकर अमीनगर सराय पहुंचेगी। जहा पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। गुरुवार को यात्रा सराय से चलकर बागपत कलक्ट्रेट पहुचेंगी। जहा पर डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।