फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में हरियाणा और कोताना के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार स्थानों पर 82,200 घनमीटर बालू का अवैध खनन होना पाया गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। हरियाणा के माफिया कोताना गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर यमुना खादर में बालू का अवैध खनन कर रहे थे। सर्वे विभाग की टीम ने जांच के दौरान 82,200 घन मीटर अवैध खनन पकड़ा है। खनन विभाग की ओर से कोतवाली में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी हवलदार यादव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 23 अप्रैल को नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा सर्वे टीम के साथ कोताना खादर में यमुना नदी किनारे हरियाणा की सीमा से सटी सरकारी भूमि पर अवैध बालू खनन की जांच करने गए थे। चार स्थानों पर 82,200 घनमीटर बालू का अवैध खनन होना पाया गया था। इस मामले में अल्टीमेट ग्रुप हरियाणा के सदस्य और शमशाद पुत्र शमसुद्दीन निवासी कोताना गांव के दूसरे लोगों के साथ मिलकर अवैध बालू खनन कर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि अज्ञात सदस्य, अल्टीमेट ग्रुप फर्म हरियाणा, सोनीपत और शमशाद पुत्र शमशुद्दीन निवासी कोताना के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें