फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में फूट डालना छोड़कर दो कदम पीछे हटें सरकार : नरेश टिकैत

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा दिल्ली जाने से रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओ के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे प? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
किसानों में फूट डालना छोड़कर दो कदम पीछे हटें सरकार : नरेश टिकैत
विज्ञापन

बागपत / बड़ौत /खेकड़ा। बालियान चौरासी खाप के चौधरी एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों में फूट डालना छोड़ दें। दो कदम सरकार पीछे हटें, दो कदम किसान पीछे हट जाएंगे। सरकार जिद्दी रवैया छोड़कर किसानों की बात स्वीकार करें। उन्होंने कहा किसान आत्महत्या का घातक कदम न उठाएं, बल्कि संघर्ष करें।
बृहस्पतिवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दिल्ली रवाना होते हुए बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में कहा कि सरकार किसानों के बीच तोड़फोड़ का प्रयास नहीं करें। सब किसान संगठनों की मंजिल एक हैं। सरकार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की मौजूदगी में सर्वदलीय बैठक बुलाकर समाधान निकाले। सरकार अगर नहीं संभली तो गंभीर परिणाम होंगे, सरकार को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार कृषि कानून को लेकर हठधर्मिता छोड़ दें। भाजपा सरकार की किरकिरी हो रही है। सरकार के मन में काला है, इसलिए उन्हें किसानों के धरने में राजनीति दिखाई दे रही है। किसानों के संगठन अलग-अलग हो सकते है, लेकिन मंजिल सभी की एक ही है। किसान धरने पर पूरी ईमानदारी के साथ डटा है, क्योंकि किसान जानते हैं कि यह काले कानून उन्हें बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्महत्या जैसा घातक कदम नहीं उठाना है, बल्कि संघर्ष के मोर्चे पर डटे रहना है। देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खाप चौधरी एक हैं। किसान हित में कोई भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें