बिनौली (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को दादरी गांव में शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओम रिसोर्ट में कहा कि जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बन जाता तब तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा।
राकेश टिकैत ने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय कुमार की जल्द बर्खास्तगी व गिरफ्तारी होनी चाहिए। सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लेने पर उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बन जाता, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होते, परेड के दौरान थानों बंद किसानों ट्रैक्टर नहीं छूटेंगे, शहीद किसानों की आर्थिक मदद नहीं हो जाती, तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी 22 जनवरी के बाद से सरकार से कोई वार्ता नहीं हुई। विधानसभा चुनाव के बारे में आचार संहिता लगने के बाद ही विचार किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, गौरव टिकैत, शिवनारायण दादरी, कमल दादरी, गगन धामा आदि उपस्थित रहे। ॲ