फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने किरयाना व प्रसाद की दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ौत में किराना की दुकानों और गुफा मंदिर पर प्रसाद की दुकानों पर छापा मारकर मसाले, प्रसाद के लड्डु और दूध के नौ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। टीम ने किराने की दुकानों से आठ किलो खाद्य रंग और प्रसाद की दुकानों से सवा क्विंटल लड्ड़ नष्ट कराए। नमूनों की रिपोर्ट आने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य अधिकारी वीके राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल, अनंत कुमार व अनिल कुमार के साथ बड़ौत में किराने की छह दुकानों से सरसों का तेल, बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, वेजिटेबल ऑयल आदि के छह नमूने लिये। टीम ने दुकानों से आठ किलो खाद्य रंग नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त गुफा बाबा मंदिर से प्रसाद की दुकानों से बूंदी के लड्डु का नमूना जांच के लिए भेजा है। जांच में दुकानों पर रंग लगे व पुराने लड्डु की बिक्री मिली। यहां सवा क्विंटल लड्डुू नष्ट कराए। टीम ने पिलाना भट्ठे से दूध के दो कैंटर से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। नमूना रिपोर्ट आने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें