फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने चंदे से नदी पर बनाए पुल का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में किसानों ने कृष्णा नदी पर चंदे से जिस पुल को बनाया था, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। पुल को बनाने में तकनीकी रूप से मदद करने वाले इंजीनियर इकबाल सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर ने फीता काटकर पुल का उद्घाटन किया। अब किसानों को कृष्णा नदी के पार जाकर खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बामनौली गांव में कृष्णा नदी के पार खेतों में जाने के लिए किसानों को परेशानी उठानी पड़ती थी। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के वक्त होती थी और नदी में पानी ज्यादा आने पर बुग्गी गिर जाती थी। इस समस्या को देखते हुए ही गांव के किसानों ने खुद ही चंदा एकत्र करके करीब पांच लाख रुपये के खर्च से पुल का निर्माण कर दिया। इसका शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। सुबह को पहले हवन किया गया और उसके बाद इंजीनियर इकबाल सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष जयकिशोर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान तेजपाल सिंह, सतपाल सिंह, आनंद, रणवीर, देवेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र, वेदपाल, सुरेंद्र, जितेंद्र, धर्मपाल, यशवंत, सूरजवीर, सचिन, जगपाल, निशांत तोमर, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें