खेकड़ा। अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद दिल्ली के तत्वावधान में चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन 19 नवंबर को बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित होगा। इसमें देश भर के प्रसिद्ध जैन ज्योतिषाचार्य समस्याओं के समाधान विषय पर चर्चा करेंगे। विख्यात जैन ज्योतिषाचार्य रवि जैन गुरुजी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। त्रिलोक तीर्थ धाम में एलाचार्य त्रिलोक भूषण जी मुनिराज, आर्यिका श्री चंद्रमति माता जी, श्री मुक्तिभूषण माता जी और श्री अनुभूति भूषण माताजी के पावन सान्निध्य में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मंगल निर्देशन श्री दृष्टि भूषण माताजी का रहेगा। अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद के सदस्य ज्योतिषी धीरज जैन ने बताया कि स्यादवाद युवा क्लब के तत्वावधान में होने वाले अधिवेशन में दिल्ली, मेरठ, पुणे, देवबंद, बेंगलुरु, मुंबई, रायपुर, पारसनाथ, अहमदाबाद, मुरादाबाद, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जयपुर, जबलपुर, कोल्हापुर, नोएडा, नीमच, सोलापुर, अजमेर, उदयपुर, भोपाल और दिल्ली एनसीआर समेत देश भर से ज्योतिषाचार्य सम्मिलित होंगे।