फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 23 को पंचायत में शामिल होंगे कई गांवों के किसान

Fri, 21 Feb 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जहां मंडौला में 23 फरवरी को होने वाली पंचायत में शामिल होने का फैसला लिया गया। जहां यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आधा दर्जन गांवों की जमीन अधिग्रहण की गई थी और अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके अलावा कई मांगें है, लेकिन यूपीएसआईडीसी द्वारा किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। कई साल से मंडौला विहार में किसानों का धरना जारी है। किसानों की मांगों को लेकर 23 फरवरी को मंडौला में एक पंचायत की जाएगी। उन्होंने कई गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण त्यागी, विनोद चौधरी, बिल्लू प्रधान, परवीन मलिक, टीनू चौधरी, बालकराम शर्मा, आजाद वीर, भोपाल सिंह, राजकुमार यादव, विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें