बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर दिन ढलने के साथ ही बसों के पहिए थम जाते हैं। इस कारण करीब 20 गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। परिवहन अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा।
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर करीब छह माह से बसों का टोटा चल रहा है। यहां पर शाम छह बजे के बाद यात्रियों को बसें नहीं मिलती हैं। मजबूरी में यात्रियों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विनोद, सचिन, राहुल समेत अन्य लोगों का आरोप है कि परिवहन अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके है। मगर, आज तक शाम छह बजे के बाद बसों का संचालन नहीं शुरू किया गया।
मार्ग से जुड़े मलकपुर, लोयन, नंगला, शेरपुर, लुहारा, सिनौली, बदरखा, कुर्डी, तिलवाड़ा समेत 20 गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।