फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरकार से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एक फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट से हर वर्ग की तरह किसानों को भी काफी उम्मीदें है। किसानों को आशा है कि इस बजट में मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की कोई योजना अवश्य लाएगी। किसान चाहते है कि इस बजट में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू हो। साथ ही ऐसा प्रावधान हो, जिससे सरकार द्वारा फसलों का तय किया जाने वाला मूल्य पूरा शत-प्रतिशत किसानों को मिले। चीनी मिलों के माध्यम से गन्ना उत्पादक किसानों के लिए भी विशेष पैकेज का एलान हो। ताकि मिलों में तकनीकी कमी आने पर किसानों को नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन

किसान नेता व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान का कहना है कि सरकार बजट में किसानों की आय दोगुनी करने पर ध्यान दें। इसके अलावा फसलों का जो मूल्य सरकार तय करती है, वह किसानों को पूरा मिले। आढ़तियों व बिचौलिया उसमें से पैसे न खाएं
किसान रविन्द्र हट्टी का कहना है कि किसानों का शोषण बंद हो। किसानों के लिए सरकार विशेष पैकेज लाएं। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएं। किसानों को फसलों के नष्ट होने पर तुरंत मुआवजा देने का प्रावधान हो।
विज्ञापन

सत्यपाल का कहना है कि इस बजट में सरकार सबसे पहले किसानों की दशा सुधारने के लिए विशेष पैकेज लाएं। किसानों के लिए बिजली, पानी का पूरा इंतजाम हो। समर्थन मूल्य पूरा किसानों की जेब मेें जाएं।
विज्ञापन

किसान हरवीर का कहना था कि आज किसानों का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है। इसके लिए सरकार को कुछ नया करना चाहिए। मुफ्त इलाज की घोषणा की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें