बिनौली (बागपत)। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाएं हुई। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में हरीश और सिया ने अपने-अपने वर्ग में सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरीश प्रथम, दीपांशु द्वितीय, बालिका वर्ग में सिया प्रथम, रूपा द्वितीय, 200 मीटर बालिका वर्ग में काजल प्रथम, शिवानी द्वितीय, सीनियर बालक की 100 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, सौरभ द्वितीय, बालिका वर्ग में रिया प्रथम, संजना द्वितीय, सीनियर बालिका की 200 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, सीनियर बालक की 800 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग में शिखा प्रथम, दीपा द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक की खो-खो स्पर्धा में गांधी क्लब ने पटेल क्लब को हराया। बालिका वर्ग में गांधी क्लब ने ध्यानचंद क्लब को हराया। सीनियर बालक वर्ग की भाला फेंक में रोजुद्दीन प्रथम, शिवम द्वितीय, तश्तरी फेंक में शिवम प्रथम, रोजुद्दीन द्वितीय, गोला फेंक में शिवम प्रथम, मोनू द्वितीय, लंबी कूद में रोजुद्दीन प्रथम, सौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नरेश कुमार, मांगेराम रेफरी रहे।
मुख्य अतिथि कालूराम प्रधान व प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कृष्णपाल प्रधान, मनोज भाटी, सतीश कुमार, साजिद, सुशील कुमार, मनोज शर्मा, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, प्रदीप कुमार, अरुण मलिक, प्रवीण कुमार, संदीप चौधरी, धर्मदत्त शर्मा, मोमिन खान, उमेश कुमार, अंजलि, ऋतिक, बाबूराम, बीरसेन आदि उपस्थित रहे।