फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समिति पर खाद और डीएपी नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसानों ने सभापति, सचिव पर बोर्ड बैठक नहीं कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो-एक

संवाद न्यूज एजेंसी

दोघट। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) दाहा में सोमवार को किसानों ने खाद व डीएपी नहीं मिलने पर हंगामा किया। उन्होंने समिति सचिव व सभापति पर बोर्ड बैठक नहीं बुलाने का भी आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समिति के डायरेक्टर कमल राणा, राजवीर सिंह, पूर्व प्रधान सुशील राणा ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि समिति पर अभी तक नवनिर्वाचित डायरेक्टरों की बैठक नहीं बुलाई गई है। समिति सचिव ने अभी तक कार्रवाई का रजिस्टर भी नहीं बनवाया। समिति पर खाद, डीएपी उपलब्ध नहीं है और किसानों की बात भी नहीं सुनी जा रही है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान न कराया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र, विनोद राणा, तेजपाल राणा, सतवीर, देवेंद्र, कालू, राजपाल, बिट्टू आदि मौजूद रहे। वहीं समिति अध्यक्ष नरेश देवी ने बताया कि बोर्ड बैठक बुलाने का अभी प्रस्ताव नहीं आया है और खाद व डीएपी की कोई कमी नहीं है। राजनीति के तहत किसानों को कुछ लोग भड़काकर ऐसा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें