फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजरौल से गांगनौली तक सर्विस रोड मंजूर, किसान बोले हमें कट चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/दोघट। गांगनौली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से कट की मांग को लेकर 80 दिन से धरना चल रहा है। इस बीच शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव बीरपाल मलिक ने जयंत के प्रयास से बिजरौल कट से गांगनौली तक सर्विस रोड मंजूर होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इसके बाद भी किसानों ने साफ कहा कि उन्हें सर्विस रोड नहीं, बल्कि कट चाहिए। कट नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा और सोमवार को पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

गांगनौली में कट की मांग को लेकर धरना चल रहा है। लोगों ने कई बार मिट्टी डालकर खुद भी कट बनाने का प्रयास किया। इस तरह कट को लेकर काफी खींचतान चल रही है और दो दिन पहले सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान व विधायक डॉ. अजय कुमार के साथ कई लोग केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले थे। इनके अलावा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यह मामला उठ चुका है। इस बीच ही शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव बीरपाल मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली।
इसमें कहा गया कि बिजरौली कट से गांगनौली तक सर्विस रोड की मंजूरी मिल गई है। चौधरी जयंत सिंह के प्रयास से यह मंजूरी मिली है और इसका लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के प्रयास से सर्विस रोड मिला इसका स्वागत है, लेकिन हमारी कट दिलाने की मांग पर ध्यान देना चाहिए। सर्विस रोड के साथ कट क्षेत्र के विकास के लिए बहुत जरूरी है और इसके लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सर्विस रोड के लिए पहले भी कहा गया था, मगर गांगनौली में कट सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे 50 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को धरना स्थल पर पंचायत की जाएगी और पंचायत में आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर आजाद राठी, पवन राणा व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें