फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- गन्ने के खेत में गली-सड़ी अवस्था में पड़ा मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की आशंका
विज्ञापन

- मृतक के भाई ने तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। संतोषपुर गांव में छह दिन से लापता चल रहे किसान का सड़ा गला शव शुक्रवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों ने हत्या की है। पहचान मिटाने के लिए तेजाब डालकर जलाने की भी आशंका जताई है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

संतोषपुर गांव निवासी किसान इंद्रपाल (48) 27 सितंबर को घर से खेत पर जाने के लिए निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह आबादी के नजदीक गन्ने के खेत में इंद्रपाल का सड़ा गला शव पड़ा मिला। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सीओ सदर ओमपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही मौके पर पहुंचे। मृतक इंद्रपाल के भाई सुंदर ने गांव के ही फिरे पुत्र गोपीचंद और उसके दो बेटों भीम व सोनू के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी दो बार भीम के साथ घर से चली गई थी। भीम इन अवैध संबंधों का विरोध करता था। इसी वजह से हत्या की गई। पहचान मिटाने के लिए तेजाब डालकर जलाने की भी आशंका जताई है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें